फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आज धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, तैयारी पूरी

आज धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, तैयारी पूरी

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आज धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, तैयारी पूरी
आज धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व
विज्ञापन

फोटो
राखियों के जगह-जगह स्टाल, खरीदारों की भीड़ उमड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
महाराजगंज। बहन-भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार को राखी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ देखी गई।
राखी दुकानदार नीरज कश्यप ने बताया कि उनकी दुकान पर हर किस्म की राखी है। पांच से दो सौ रुपये रखी की कीमत है। लोग क्षमता के अनुसार राखी खरीद रहे हैं। स्टोन राखी की मांग अधिक रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर शहर में जमकर मिठाई की बिक्री हुई। देर रात तक लोग पसंद की मिठाई खरीद रहे थे। मिठाई की बिक्री को देखते हुए महंगाई पर आस्था भारी पड़ी। मोती चूर लड्डू 140 रुपये, गोंद लड्डू 240 रुपये, काजू बर्फी पांच सौ रुपये, खोआ बर्फी तीन सौ रुपये, कलाकंद 350 रुपये प्रति किलो की दर से बिके। नगर में ब्रेसलेट की तरह दिखने वाली व डायमंड की तरह दिखने वाली राखी की मांग ज्यादा है। बाजारों में राखी की थाल सजाने के लिए छोटे-छोटे नारियल, रोली चंदन, दीपक भी पैकिंग में बिक रहे है। दो रंग के लिफाफे भी बाजारों में उपलब्ध हैं। जिसके ऊपर लिखा है बहना भेज रही है प्यार की डोर। इसके अलावा वाटरप्रूफ लिफाफा भी उपलब्ध है। इस लिफाफे की कीमत दस रुपये प्रति पीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी बांधने का है शुभ मुहूर्त
शास्त्री सुशील चंद उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन का समय सुबह 5:59 से शाम 5:25 बजे तक है। दोपहर के 1:39 से सायं 4:12 बजे श्रेष्ठ मुहूर्त है। इस दिन सबसे पहले भगवान का पूजन करना चाहिए।

पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन बांध कर लिया सुरक्षा का संकल्प
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर एकल अभियान अंचल आनंदनगर की शिक्षिकाओं व क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्राओं ने छात्रों को रक्षाबंधन बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। एकल अभियान की अंचल आनंदनगर की शिक्षिकाएं अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि व अंजुला अग्रहरि के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा बंधन बांधकर आंतरिक सुरक्षा का वचन लिया। पुलिसकर्मियों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान प्रतिभा, गोकुल वर्मा, हरिकेश सिंह, प्रहलाद पांडेय सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर में छात्राओं ने छात्रों के कलाई पर राखी बांधा। प्रधानाचार्य साजी लुईस ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्रत्योहार है। पीएसएम पब्लिक स्कूल मथुरानगर में छात्राओं ने स्वनिर्मित राखी छात्रों को बांध कर उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed