{"_id":"5ab7ef524f1c1b690e8b6910","slug":"21522003794-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों को नहीं मिल रहा ढंग का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों को नहीं मिल रहा ढंग का इलाज
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में कुष्ठ रोग की बीमारी दूर करने वाला विभाग खुद ही बीमार हो गया है। मैन पावर की कमी से जूझ रहे कुष्ठ रोग विभाग के स्थाई अधिकारी भी नहीं है। डिप्टी सीएमओ को यहां का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जिले में 55 नान मेडिकल असिस्टेंट की जगह 20 की तैनाती है। वहीं नान मेडिकल सुपरवाइजर 9 की जगह 7 तैनात हैं। संविदा पर पैरा मेडिकल वर्कर 12 की तैनाती है। वहीं जिला कुष्ठ परामर्शदाता भी संविदा पर तैनात हैं।
कुष्ठ रोग से पीड़ितों का बेहतर इलाज करने का दावा करने वाले विभाग की हालत कुछ ठीक नहीं है। बगैर पर्याप्त स्टाफ के बीमारी को दूर करने के दावे कहां तक सही होंगे, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर में बस स्टेशन पीछे जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय है। यहीं जिले में कुष्ठ रोगियों की समस्याओं सहित उन्हें उपचार की व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया जाता है। कार्यालय में उप जिला कुष्ठरोग अधिकारी तैनात हैं। वहीं व्लॉक स्तर पर पीएचसी सीएचसी में महज 20 नान मेडिकल असिस्टेंट की तैनाती है। इनका काम कुष्ठ रोगियों को चिंहित करना है। प्राथमिक स्तर पर ही पर्याप्त स्टाफ न रहने से समस्या उत्पन्न हो जाती है। पीएमडब्ल्यू पैरा मेडिकल वर्कर 12 पीएचसी पर तैनात हैं। फिजियोथैरेपिस्ट्स टैक्निशियन एक तैनात हैं। वहीं जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता भी तैनात है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी का कार्य डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आई अंसारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
जिले में 241 कुष्ठ रोगी चिंहित
जनपद में 241 कुष्ठ रोगी चिंहित हुए हैं जिनका विभाग की ओर से इलाज किया जा रहा है। फील्ड में तैनात स्टाफ की ओर से कुष्ठ रोगियों को सुविधा मुहैया कराई जाती है। विभागीय आंकड़ो पर नजर डाले तो मिठौरा ब्लॉक में 28, परतावल में 16, महराजगंज में 33, बृजमनगंज में 17, धानी में 13, पनियरा में 20, निचलौल में 13, सिसवां में 18, फरेंदा में 21, लक्ष्मीपुर में 26, रतनपुर में 18 और घुघली ब्लॉक में 18 कुष्ठ रोगी चिंहित हुए है। यह आंकड़ा जनवरी 2017 से अब तक का है।
विज्ञापन
खराब पड़ी गाड़ियों में लग रहा जंक
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय परिसर में खराब पड़ी दो गाड़ियां है। दोनों गाड़ियों में जंक लग रहा है। एक छोटी बस है और दूसरी जीप है। दोनो खराब हालत में पड़ी है। विभाग के पास गाड़ी भी नहीं है। जरूरत पड़ने पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उधार की गाड़ी के भरोस काम चलाते हैं।