फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21 roads will be transformed with Rs. 31 crore

Maharajganj News: 31 करोड़ से 21 सड़कों की बदलेगी सूरत

Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
21 roads will be transformed with Rs. 31 crore
महराजगंज। जिले के पनियरा, नौतनवा और फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की 21 सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी। इस पर 31 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने 21 गांवों की नई लिंक सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ मुख्य अभियंता कार्यालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इन सड़कों का निर्माण शासन की उस मंशा के अनुरूप है, जिसमें 150 या उससे अधिक आबादी वाले ऐसे मजरों को मुख्य सड़क से जोड़े जाने की योजना है, जो अब तक संपर्क मार्गों से वंचित थे। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पांच संपर्क मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनकी कुल लंबाई 6.28 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

इन सड़कों के लिए कुल 625.10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई टोले सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। प्रस्तावित सड़कों का विवरण इस प्रकार है। हेमछापर के महती टोला संपर्क मार्ग-यह सड़क 1.20 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर 123.00 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआंचाप के दरघाट टोला संपर्क मार्ग-0.98 किलोमीटर की इस सड़क की लागत 107.60 लाख रुपये प्रस्तावित है। मंसूरगंज के बाजार टोला संपर्क मार्ग-0.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 66.85 लाख रुपये व्यय होंगे। मुजुरी के अमहवा टोला संपर्क मार्ग-यह सड़क 2.10 किलोमीटर लंबी होगी और इसके लिए 203.83 लाख रुपये की लागत आंकी गई है। महुअवा शुक्ल के कोइरी टोला संपर्क मार्ग-इस 1.20 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 123.82 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 संपर्क मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनकी कुल लंबाई 9.48 किलोमीटर होगी।

इन मार्गों के लिए 901.02 लाख रुपये की लागत का आकलन किया गया है। ये मार्ग ऐसे इलाकों से होकर गुजरेंगे, जहां अब तक सिर्फ कच्चे रास्ते थे और बरसात में कीचड़ और जलभराव के चलते आवाजाही दूभर हो जाती थी। चहलहा के रेहरवा टोला संपर्क मार्ग 1.55 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 155.79 लाख रुपये खर्च होंगे। कोहरगड्डी के भरटोलिया टोला संपर्क मार्ग-2.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क की लागत 230.49 लाख रुपये आंकी गई है। निपनिया के खजुरा टोला संपर्क मार्ग-यह सड़क 1.10 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर 94.63 लाख रुपये खर्च होंगे। सीएसएनटी पन गंगापुर मार्ग से खानडीह होते हुए मोतीपुर टोला मार्ग 2.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 191.33 लाख रुपये का खर्च प्रस्तावित है। पोखरभिंडा ग्राम के करमहिया टीला से मालीपुर टोला मार्ग-यह मार्ग 1.50 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 130.14 लाख रुपये खर्च होंगे। महेशपुर मेहदिया के चर्मनिया टोला से बाबू साहब टोला मार्ग 1.03 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 98.64 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed