फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21 dilapidated roads in the city will be transformed, construction will be done with an investment of Rs 1 crore.

Maharajganj News: शहर की 21 बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, एक करोड़ से होगा निर्माण

Fri, 17 Oct 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
21 dilapidated roads in the city will be transformed, construction will be done with an investment of Rs 1 crore.
महराजगंज। शहर की 21 बदहाल सड़कों की मरम्मत होगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार हो चुकी है। टेंडर भी जारी किया जा चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। इसपर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार, महराजगंज नगर पालिका परिषद शहर के कई इलाकों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 21 बिस्मिल नगर में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण आवागमन में लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह, वीर अब्दुल हमीद नगर में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के कामों में असुविधा हो रही है। शाहूजी महाराज नगर में भी सड़कें टूटकर खराब हो चुकी है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों की खराब हालत के कारण न केवल आवागमन में दिक्कत होती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर रात के समय गड्ढों में वाहनों के फंसने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके अलावा, सड़कों के किनारे नालियों की खराब स्थिति के कारण जलभराव की समस्या भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका परिषद ने क्षतिग्रस्त सड़कों के कायाकल्प के लिए कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed