फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2058 people has taken health benifits in Aarogya Mela

आरोग्य मेला--------------

Sun, 19 Sep 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
2058 people has taken health  benifits in Aarogya Mela
40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 2058 ने कराया उपचार
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। महदेवा दुबे में मेला का शुभारंभ करते हुए विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है।
पूरे जनपद में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 2058 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज कराया जिसमें 773 पुरुष, 1004 महिला व 281 बच्चे शमिल रहे। वहीं, 244 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे में मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक बजरंग बहादुर सिंह कहा कि लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति सरकार बेहद गंभीर है। अधीक्षक डॉ. उमेश चन्द्रा ने कहा कि मेले में कुल 250 मरीजों का इलाज हुआ है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी बृजेन्द्र जायसवाल, ब्लाक प्रतिरक्षण अधिकारी रामसरन गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। इस इस दौरान विवेका पांडेय, डॉ अखिलेश पटेल, बबिता शर्मा, केशव शुक्ला, विनोद गुप्ता, दिनेश चौधरी, पवन श्रीवास्तव, प्रगति पांडेय,किरन ,दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के कृतिपपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन गुड्डू खान ने किया। इस दौरान डॉ. एमपी सोनकर, डॉ. रेशमा, हरीनाथ यादव दिलीप कुमार पांडेय, मुदिता त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कवलजीत कौर, शशि जायसवाल, सुमन, सीता, सुनीता, माया शर्मा, ममता देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में मेले का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता छठ्ठू सिंह ने किया। प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि मेले में 150 मरीजों की जांच की गई। परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां में प्राक्कलन समिति के सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि आमजन मेले का लाभ उठाएं। चिकित्सक व कर्मी भी इसकी सार्थकता को बनाए रखें। घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर आयोजित मुख्य मंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ राधे श्याम उर्फ पप्पू गुप्त ने किया। यहां वर भी कुल 150 लोगों ने अपना इलाज कराया। चिकित्सक डॉ. मीना सिंह ने भी अपने विचार रखे।

मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में कुल 112 मरोजों को देखा गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मिनहाज, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शमसूल आफाक सिद्दीकी, सुनील कुमार शर्मा समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक गांगी बाजार में आयोजित आरोग्य मेले में 215 लोगों की जांच हुई। इसके साथ ही जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed