{"_id":"65abe568eaac3675f30ccc54","slug":"2032-students-left-jawahar-navodaya-entrance-exam-due-to-strictness-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14300-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सख्ती के कारण 2,032 छात्रों ने छोड़ी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सख्ती के कारण 2,032 छात्रों ने छोड़ी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा
Sat, 20 Jan 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश को लेकर परीक्षा करवाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर में 13 केंद्र स्थापित किए गए थे। जहां पर कुल 5034 छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन शनिवार को इनमें से केवल 3002 छात्र ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 2032 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर काॅलेज धानी बाजार में 215 छात्रों की जगह 124 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 91 छात्र किसी कारण से परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। इसी प्रकार एमपी पब्लिक हाईस्कूल आनंदनगर में 475 की जगह 253 छात्रों ने परीक्षा दी, 222 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज नौतनवा में 343 के सापेक्ष 205 छात्रों ने परीक्षा दी, 138 छात्र शामिल नहीं हुए। जनता इंटर काॅलेज पुरंदरपुर में 266 की जगह 171 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 95 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। राजा रतनसेन स्मारक इंका निचलौल में 442 की स्थान पर 278 छात्रों ने परीक्षा दी, 164 छात्रों ने छोड़ी। निर्मला इंटर काॅलेज मधुरानगर में 547 के जगह 355 छात्रों ने परीक्षा दी, 192 अनुपस्थित रहे। सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिसवा बाजार में 388 की जगह 230 छात्र शामिल हुए, 158 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
आलमाईटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में 456 की जगह 170 छात्र शामिल हुए, 286 ने परीक्षा छोड़ दी। कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई में 336 के सापेक्ष 232 छात्रों ने परीक्षा दी, 104 ने परीक्षा छोड़ दी। पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज में 359 की जगह 255 छात्रों ने परीक्षा दी, 104 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएवी इंटर कॉलेज घुघली में 388 की जगह 242 छात्र शामिल हुए, 146 ने परीक्षा छोड़ दी। राम कुमार इंटर कॉलेज पनियरा में 410 के सापेक्ष 243 छात्रों ने परीक्षा दी, 167 ने परीक्षा छोड़ी। पंचायत इंटर काॅलेज परतावल बाजार में 409 के स्थान पर 244 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 165 ने परीक्षा छोड़ दी।
नवोदय विद्यालय के प्राधानाचार्य राकेश कुमार राय ने बताया कि सभी केन्द्रों पर सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराया गया है। कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई है।