फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घरेलू हिंसा रोकने में मददगार होंगी आशा

घरेलू हिंसा रोकने में मददगार होंगी आशा

Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा रोकने में मददगार होंगी आशा
घरेलू हिंसा रोकने में मददगार होंगी आशा
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता मां व बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए काम करती हैं। इस कारण समाज में उनकी अलग पहचान है। इसको देखते हुए घरों में होने वाली हिंसा को रोकने के लिए अब आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर जिले के सभी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, पांच डाक्टरोें व कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये लोग अब जिले स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
जिले में अब तक आशा कार्यकर्ता महिलाओं, पुरुषों, नवजात और किशोर किशोरियों को होने बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करती रही हैं लेकिन अब एक नई जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर विभाग की ओर से सौंपी जाएगी। जिले में 2,529 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। जो घरेलू हिंसा रोकने के लिए भी कार्य करेंगी। महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अनावश्यक कार्य के लिए दबाव बनाने, मजदूरी करने के लिए मारपीट किए जाने आदि जैसी हिंसा आम समस्या है। इन समस्याओं से निपटने के लिए अब आशा कार्यकर्ता कार्य करेंगी। उन्हें अगर महिला हिंसा से जुड़ी जानकारी मिलती है, तो आशा कार्यकर्ता पहले विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी खबर करेंगी। इससे महिला हिंसा पर नियंत्रण की कोशिश की जा सकती है। एडवोकेट गंगा प्रजापति का कहना है कि सरकार की ओर से शुरू की जाने वाली यह व्यवस्था निश्चित रूप से कारगर साबित होगी। आशा कार्यकर्ताओं का कार्य क्षेत्र गांव है। इससे प्राथमिक स्तर पर महिलाओं को होने वाली परेशानी का बेहतर ढंग से पता चल जाएगा। समय रहते सही जगह पर सूचना पहुंच जाने से समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली यह जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण होगी। इस व्यवस्था से महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा को रोकने में काफी हद मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने कहा गृह आधारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं को घरेलू हिंसा के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए प्रदेश स्तर से जिले के सभी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों व डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही जिले में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तिथि जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed