फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चालकों को निर्धारित जगहों पर ही खड़े करने होंगे वाहन

चालकों को निर्धारित जगहों पर ही खड़े करने होंगे वाहन

Thu, 03 Jan 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
चालकों को निर्धारित जगहों पर ही खड़े करने होंगे वाहन
चालकों को निर्धारित जगहों पर ही खड़े करने होंगे वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद व पुलिस प्रशासन ने नगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पहल की है। अब सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर खड़े करने होंगे।
यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में वाहन चालकों के साथ हुई बैठक में लिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने चालकों से कहा कि वाहनों को इधर - उधर तथा मनमाने स्थान पर खड़े किए जाने से अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कई बार हिदायत देने के बाद भी चालक मनमानी करते रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अब सभी वाहन चालक निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़े करेंगे। जब एक वाहन वहां से सवारी लेकर चला जाएगा, तभी दूसरा वाहन स्टैंड पर खड़ा किया जाएगा। एक साथ कई वाहन खड़े मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि कोई वाहन बस स्टेशन के आसपास खड़ा मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि निचलौल रोड की गाड़ियां मउपाकड़ के आगे निर्धारित स्थान पर खड़ी होंगी। इसी तरह गोरखपुर रोड की गाड़ियां वहां स्थित बाजार के पीछे खड़ी होंगी। अन्य मार्गों की गाड़ियां के लिए स्टैंड पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed