फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर तीन थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब

संपूर्ण समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर तीन थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर तीन थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब
देर से पहुंचने पर तीन थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

चार ब्लॉकों के एडीओ सहकारिता को प्रतिकूल प्रविष्टि
हस्ताक्षर बनाकर चले जाने पर कई अन्य अफसरों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले की सभी तहसीलों में बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां तहसील में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई समस्याओं की सुनवाई के दौरान सिर्फ आठ मामलों का निस्तारण हो सका। वहीं निचलौल में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। सदर तहसील में 45 मामले आए, जिसमें 3 मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष घुघली, पनियरा, श्यामदेउरवां संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में देर से पहुंचे। इस कारण संबंधित थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इनके अलावा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पनियरा, परतावल, घुघली एवं सदर हस्ताक्षर बनाकर चले गए। हालांकि बाद में चले आए थे। इस वजह से इन लोगों को चेतावनी दी गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सदर, पनियरा, परतावल, घुघली को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये अधिकारी हस्ताक्षर बनाकर चले गए और दोबारा वापस नहीं आए। इस पर इन लोगों प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार नौतनवां में बुधवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 256 मामले आए। इनमें से मौके पर राजस्व से जुड़े सिर्फ आठ मामलों का ही निस्तारण हो सका। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में निस्तारित किए जाने के निर्देश के साथ ही सौंप दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी नौतनवां मदन कुमार, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार नरेश चंद्र, इंस्पेक्टर नौतनवां केपी यादव, इंस्पेक्टर सोनौली आनंद कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर शीला यादव, एसआई विजय शंकर यादव, दिनेश पांडेय, एडीओएसटी वीरेंद्र सिंह, सीडीपीओ अनीता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम इंद्र भूषण वर्मा ने की। यहां एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जबकि कुल 51 मामले आए। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दुर्योधन, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed