{"_id":"5bb511b2867a557ffc6c01e9","slug":"201538593202-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मजदूर पंचायत का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मजदूर पंचायत का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत मजदूर पंचायत का कार्य बहिष्कार जारी
छह माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने से हैं नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।
सचिव अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि छह माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने से विद्युत कर्मियों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि विद्युत कर्मियों को आज तक बीमा रसीद की छाया प्रति भी नहीं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि पारिश्रमिक के बगैर कार्य कर पाना संभव नहीं है। दुर्घटना होने पर कोई सहायता नहीं मिल रही है। विद्युत मजदूरों का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने विद्युत कर्मियों को अविलंब परिचय पत्र जारी कराने की मांग की। साथ ही हादसा होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को सहायता राशि दिए जाने की मांग की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान उमेश, छेदी प्रसाद, रामरेखा प्रसाद, एकरार, धर्मेंद्र चौधरी, मुमताज, आलिम, संजय कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।