{"_id":"5ba7dcff867a557ec31fb58f","slug":"201537727743-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वरम दर्शन को गये व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामेश्वरम दर्शन को गये व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामेश्वरम दर्शन करने गए व्यक्ति की हादसे में मौत
मिठौरा। चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नंदाभार निवासी एक व्यक्ति चेन्नई के रामेश्वरम दर्शन करने गए थे। वापस आते वक्त हाईवे पार करते समय हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मदुरई पुलिस ने फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
नंदाभार निवासी मोदई चौधरी (55) अपने साथ चौक थानाक्षेत्र के खजुरिया निवासी जंत्री एवं रुदलापुर निवासी रामदास सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनवल निवासी सुदर्शन के साथ 15 सितंबर को रामेश्वरम दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को रामेश्वरम से वापसी के समय मदुरई शहर के पास बस से उतर कर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मदुरई पुलिस ने मोदई के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मोदई के पुत्र प्रेम चौधरी एवं ग्राम वासी बबलू चौधरी रविवार की सुबह मदुरई पहुंचे तो पिता मृत मिले। उन्होंने घर वालों को मौत की सूचना दी। पत्नी सिंघारी देवी और पुत्री आरती का रो-रो कर बुरा हाल है।