फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बगैर वीजा सीमा पार कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

बगैर वीजा सीमा पार कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 08 Apr 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बगैर वीजा सीमा पार कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार
false visa applications

विज्ञापन

महराजगंज। भारत से पगडंडी रास्ते से नेपाल में घुसपैठ कर रहे एक चीनी नागरिक को सोनौली सीमा पर तैनात आव्रजन (इमीग्रेशन) अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आव्रजन प्रभारी एससी तिवारी के मुताबिक चीनी नागरिक तेजी से नेपाल की तरफ जा रहा था। शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई और यात्रा के दस्तावेज मांगे गए। उसके पास चीन का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारत में प्रवेश का कोई वीजा नहीं मिला।

अफसरों की पूछताछ में उसने अपना नाम चेन लाग हुई बताया। उसने यह भी बताया कि वह 27 मार्च को तिब्बत से होते हुए नेपाल के रसुआ बॉर्डर पहुंचा। फिर 31 मार्च को सोनौली बॉर्डर गेट के दो किमी उत्तर खेतों के रास्ते अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। सोनौली से वह बस से वाराणसी पहुंचा। यहां एक रात रुकने बाद सारनाथ घूमने गया। इसके बाद बोधगया भी पहुंचा। बनारस से कुशीनगर और श्रावस्ती घूमते हुए वह गोरखपुर आया। फिर वापस नेपाल जाने की फिराक में था। जिसे इमीग्रेशन अधिकारियों ने दबोच लिया। पकड़े गये चीनी नागरिक के पास से चीन का सिम, मोबाइल, डेबिट कार्ड, चीनी और नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। इस संबंध में सोनौली के कोतवाल बिहागड़ सिंह का कहना है कि विदेशी नागरिक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed