फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   200 students of council schools will go on tour

Maharajganj News: भ्रमण पर जाएंगे परिषदीय स्कूलों के 200 विद्यार्थी

Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
200 students of council schools will go on tour
ब्लाॉकवार चयनित किए जाएंगे विद्यार्थी, खर्च की सीमा है एक लाख रुपये
विज्ञापन



महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की तर्ज पर इस बार परिषदीय विद्यार्थी भी आसपास के ऐतिहासिक व राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों के भ्रमण पर जाएंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक प्राथमिक शिक्षा की तरफ से प्रावधान पत्र के साथ खर्च सीमा तय कर 31 जनवरी 2026 की समय सीमा उपभोग प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित किया है।

जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें पढ़ने वाले लगभग 1.80 लाख विद्यार्थियों में से 200 विद्यार्थी 31 जनवरी से पहले भ्रमण पर ले जाए जा सकेंगे। इसके लिए प्रावधान सुनिश्चित कर धनराशि जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक भ्रमण पर 75,000 रुपये की धनराशि किराये पर 20,000 की राशि बच्चों के नाश्ता भोजन पर और 5,000 रुपये अतिरिक्त खर्च की लिमिट तय कर दी गई है। कुल एक लाख रुपये की धनराशि की खर्च सीमा तय की गई है।
विज्ञापन


वर्जन



शिक्षा महानिदेशक स्तर से भ्रमण पर विद्यार्थियों को ले जाने की अनुमति दी गई है। शीतकालीन अवकाश में इसे प्रभावी बनाने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों से वार्ता कर भ्रमण पर ले जाने के लिए विद्यार्थियों का चयन ब्लॉकवार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed