फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2,221 polling parties arrived at polling booth

मतदान कराने बूथों पहुंचीं 2,221 मतदान टुकड़ियां

Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
2,221 polling parties arrived at polling booth
मतदान कराने बूथों पहुंचीं 2,221 मतदान टुकड़ियां
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जिले में बनाए गए 2,221 मतदेय स्थलों पर बुधवार शाम को मतदान टुकड़ियां पहुंच गईं। जरूरी मतदान सामग्री के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान टुकड़ियां रवाना की गईं। बूथों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिले के पांच विधान सभाक्षेत्र में मतदान के लिए फरेंदा में 390, नौतनवां में 451, सिसवा में 451, सदर में 457 तथा पनियरा में 472 टुकड़ियां रवाना हुईं। रवानगी से पूर्व मतदान कार्मिकों ने ड्यूटी प्रपत्र प्राप्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। कार्मिक बेहतर ढंग से निर्वाचन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से सामग्री प्राप्त कर कराया मिलान
पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को कलेक्ट्रेट में विधान सभावार बने पांच स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों ने सामग्री प्राप्त कर उसका मिलान कराया। मिलान कराने के उपरांत वे अपने वाहन पर पहुंचे तथा बूथों पर मतदान कराने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क न मिलने से परेशान रहे कार्मिक
कलेक्ट्रेट परिसर में नेटवर्क न मिलने से पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को एक-दूसरे को ढूंढने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में पोलिंग पार्टियों के कार्मिक एक-दूसरे से संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से उनका संपर्क नहीं हो पाया। थक-हार कर पार्टियों ने रवानगी स्थल पर लगे काउंटर पर उद्घोषणा कराई तब जाकर कार्मिकों की मुलाकात हो सकी।
प्रेक्षकों ने भी लिया व्यवस्था का जायजा
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन के लिए नामित किए प्रेक्षकों ने अपने-अपने विधानसभा के रवानगी स्थल पर पहुंचकर स्थितियों को जाना। सदर के प्रेक्षक नवीन मित्तल, फरेंदा के प्रेक्षक वदा रेवू विनय चंद, नौतनवा के प्रेक्षक श्रवण कुमार जतावठ, सिसवा के प्रेक्षक केशवेंद्र कुमार व पनियरा के प्रेक्षक केआरबीएन चक्रवर्ती ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी से पोलिंग पार्टियों की स्थिति की जानकारी ली।
डीएम व एडीएम भी लेते रहे रिपोर्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार व अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी समय-समय पर पोलिंग पार्टियों के सामान को प्राप्त करने तथा वाहनों से उनकी रवानगी का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

सबसे पहले रवाना हुई सोहगीबरवा की पार्टी
जिला प्रशासन ने सुदूरवर्ती गांव सोहगीबरवां की पार्टी को सबसे पहले रवाना किया। सोहगीबरवां में जाने वाले कार्मिकों को बिहार के रास्ते जाने व समय लगने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया।
ड्यूटी प्रपत्र प्राप्त करने के लिए उमड़ी भीड़
जिले में ड्यूटी प्रपत्र को प्राप्त करने के लिए सभी विधानसभा के काउंटर पर सुबह से दोपहर तक कार्मिकों की काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed