{"_id":"5c2e53adbdec2256c50f49b1","slug":"191546539949-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों का पालनहार बनने को कई ने बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों का पालनहार बनने को कई ने बढ़ाए हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायों का पालनहार बनने को कई ने बढ़ाए हाथ
घुमंतू पशुओं को गो सदन पहुंचाए निकाय, प्रशासन उपलब्ध कराएगा वाहन : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मधवलिया गो सदन में व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बैठक की। बैठक में गो सदन की गायों की देखभाल का मामला उठा तो कई लोगों ने गो सदन की मदद के लिए आगे आने की बात कही। इस बीच बैठक में पहुंचे निकायों के अध्यक्षों व अधिकारियों से डीएम ने कहा कि छुट्टा पशुओं को गो सदन भेजवाने की जिम्मेदारी उनकी है, पशुओं को गो सदन भेजवाने के लिए उन्हें प्रशासन की तरफ से वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक के दौरान जब डीएम ने यह कहा कि गायों का पालनहार बनने वाले आवश्यक रकम दान देकर गोपाल गोल्ड व गोपाल श्रेष्ठ बन सकते हैं तो इस पर वीरेंद्र सिंह ने पांच लाख देने की घोषणा कर गोपाल गोल्ड तथा नगर पालिका नौतनवां के अध्यक्ष गुड्डू खां ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। गुड्डू ढाई लाख देने की बात कहकर गोपाल श्रेष्ठ बने। इसी प्रकार सोनौली के सुधीर त्रिपाठी, नगर पालिका महराजगंज के कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अन्य नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने सहायता राशि देने की घोषणा की। ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने भी एक लाख रुपये देने की घोषणा की।