{"_id":"5bc89192bdec2269be3319a6","slug":"191539871122-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के मठदेवगिरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। मठदेवगिरी गांव निवासी आनंद यादव का बेटा आदित्य उर्फ बंटी गांव के बाहर स्थित घोठा पर जा रहा था। अभी वह रास्ते में ही था कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर उसके ऊपर चढ़ गई। गंभीर रुप से जख्मी बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी थाने लाया गया है। वहीं सलेमपुर में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास गांव के गनेश गोड़ (55) शुक्रवार शाम पांच बजे पैदल सलेमपुर से घर जा रहे थे। परानछपरा गांव के पास पहुंचे मैजिक की चपेट में आ गए। वहीं, धनौतीराय की खुशबू (29) नगर स्थित कैनरा बैंक के बाद बाइक की चपेट में आने से जख्मी हुई। चांदपलियां गांव की साइना देवी (55) भी बाइक के धक्के से जख्मी हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।