{"_id":"5bba44b1867a5568270c35d9","slug":"191538933937-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा लगाने के लिए आज से प्रशिक्षित होंगे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरा लगाने के लिए आज से प्रशिक्षित होंगे वनकर्मी
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग में बाघ तेंदुआ सहित अन्य मासांहारी जानवरों की गणना के लिए जंगल में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार से जिला मुख्यालय के वन चेतना केंद्र पर वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी डीएफओ मनीष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व प्रकृति निधी जो सरकार के साथ मिलकर वन जीव संरक्षण के लिए काम करती है। संस्था की ओर से नामित सदस्यों द्वारा सोमवार से जिले के सभी रेंज के वनकर्मियों को कैमरा लगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जंगल में कैमरा लगाने के लिए वन कर्मी व संस्था के सदस्य जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा जंगल के मासांहारी जानवरों की गणना के लिए 5-5 वर्ग किलोमीटर में कैमरे विभिन्न रेंजो में लगाने को कहा गया है।