फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कट्टा सटाकर सेवानिवृत शिक्षक से 49 हजार लूटा

कट्टा सटाकर सेवानिवृत शिक्षक से 49 हजार लूटा

Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कट्टा सटाकर सेवानिवृत शिक्षक से 49 हजार लूटा
असलहा सटा सेवानिवृत्त शिक्षक से 49 हजार लूटे
विज्ञापन

चार दिन पहले हुई लूट की जानकारी पर पुलिस हलकान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में अपराध नियंत्रण के दावों की पोल खुलने लगी है। चार दिन पहले हुई लूट के मामले की जानकारी रविवार को मिलने पर पुलिस अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई। घटना वाले दिन लूट की जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा दिए जाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस बीच यह मामला जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस बेचैन हो उठी। पुलिस के अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र पुरंदरपुर केवटलिया गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामाश्रय गुप्ता (76) एक अगस्त को महराजगंज आए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास रुक कर एटीएम से रकम निकालने गए। वहां रकम नहीं निकल पाई। एटीएम से बाहर आए तो बोलेरो से कुछ लोग आए। उनमें से एक ने अपने आप को रिश्तेदार बताकर गाड़ी बैठा लिया। इसके बाद दोनो ने गाड़ी के अंदर ही मारपीट की और कनपटी पर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर पिन कोड पूछने लगे। गाड़ी में कुछ देर घुमाने के बाद फिर एक एटीएम के पास ले गए और 49 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। रकम निकालने के बाद बोलेरो सवार लुटेरे उन्हें छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी देने वह कोतवाली पुलिस के पास गए तो वहां किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। कुछ अन्य लोगों को भी अपनी पीड़ा बताने की कोशिश की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रविवार को सोशल मीडिया में लूट की घटना चर्चा आई तो कोतवाली पुलिस बेचैन हो गई।
विज्ञापन

कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोप बेबुनियाद है। वैसे भी इस घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed