{"_id":"5b5cbd9a4f1c1bab7d8b5372","slug":"191532804506-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्ज मुकदमा वापस लेने एवं हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्ज मुकदमा वापस लेने एवं हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
फोटो
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नौतनवां नगर के व्यापारी शुभम वर्मा पर दर्ज मुकदमा वापस लेने एवं हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जासवाल ने कहा कि 23 जुलाई को नौतनवां नगर के व्यापारी शुभम वर्मा पर करीब 17 लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। इस घटना में व्यापारी को गंभीर चोट लगी। इस मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन पुलिस दबाव में आकर हमलावरों की तहरीर पर व्यापारी शुभम व उसके परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस अन्याय का संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी मांग करते हैं कि व्यापारी पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और मामले की जांच कर दोषी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ महामंत्री फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि घटना को करीब एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन कर्रवाई करने से करता रहा है। इस मामले को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई। अगर तत्काल व्यपारी पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया और हमलावरों पर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। दुकानों को बंद कर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिंह, विजय जायसवाल, महेंद्रानंद जायसवाल, आदित्य प्रकाश, अनिल कसौधन, रेयाज, महेंद्र आदि मौजूद रहे