{"_id":"5b5089f34f1c1b4d748b5bd1","slug":"191532004851-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास एप से जोडे जाएंगे में छूटे हुए पात्र लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास एप से जोडे जाएंगे में छूटे हुए पात्र लाभार्थी
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास एप से जोडे़ जाएंगे में पात्र लाभार्थी
सीडीओ ने भेजा सभी बीडीओ को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 में जिले के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के विवरण आवास एप से जोड़े जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से नए सिरे से कवायद शुरू की गई है। जिले के सभी ब्लॉकों से करीब 80 हजार लोगों को इस एप से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस एप के माध्यम से न केवल फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगेगा बल्कि परिवार के एक ही सदस्य को आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
लोगों की तरफ से बार-बार शिकायत की जाती रही है कि आवास योजना में अपात्र लोगों का चयन कर लिया गया है और पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आवास पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर सामाजिक, आर्थिक जनगणना के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आवास पोर्टल से जोड़ने के लिए यूजर आईडी भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को चार पहिया वाहन, पक्का मकान, मशीनी उपकरण आदि सहित 13 बिंदुओं पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करनी होगी। सूचनाओं को भरने के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।