{"_id":"5b12dc9e4f1c1ba06e8b5fbe","slug":"191527962782-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए एंबुलेंस चालकों ने कामकाज ठप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए एंबुलेंस चालकों ने कामकाज ठप किया
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ambulance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। बलहीखोर गांव के पास शुक्रवार की रात गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस देर से पहुंची तो चालक व कर्मचारी की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। शनिवार को इस घटना से नाराज चालकों ने सीएचसी निचलौल में एंबुलेंस खड़ा कर प्रदर्शन किया।
बताया गया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को क्षतिग्ररूत करते हुए साथ आए कर्मचारी मो. इमरान व चालक लवकुश चंद्र त्रिपाठी को मारपीचट कर घायल कर दिया। एंबुलेंस चालक व कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर सीएचसी निचलौल पहुंचे। एंबुलेंस चालक ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ थाना कोठीभार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन