फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बिजली चोरी रोकेंगे विद्युत मित्र

बिजली चोरी रोकेंगे विद्युत मित्र

Tue, 10 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकेंगे विद्युत मित्र
light
महराजगंज। बिजली चोरी रोकने के लिए शासन ने नई तरकीब निकाली है। अब जिले में बिजली मित्र बनाए जाएंगे। बिजली मित्र निगम के आला अफसरों के संपर्क में रहेंगे। उनका मुख्य काम बिजली चोरों को पकड़वाना रहेगा। इसके लिए उन्हें पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि भी दी जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही हैं। इससे बिजली विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत बिजली मित्र बनाए जाएंगे। उनका मुख्य काम क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी की सूचना अधिकारियों को देना है। उनकी सूचना पर निगम के अधिकारी छापेमारी करेंगे। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद वसूले गए शमन शुल्क में से दस फीसदी धनराशि बिजली मित्र बतौर पुरस्कार दिया जाएगा, जो अधिकतम 50 हजार रुपये होगी। बिजली चोरी पकड़ने पर यदि दो लाख रुपए का शमन शुल्क वसूला गया तो उसका 10 फीसदी यानी बीस हजार रुपये बिजली मित्र को दिया जाएगा। साथ ही बिजली मित्र का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। छोटी मोटी बिजली चोरी पकड़वाने पर इनाम नहीं दिया जाएगा। तीन किलो वाट या इससे अधिक के लोड पर बिजली चोरी पकड़वाने पर ही पुरस्कार दिया जाएगा। अधीशासी अभियंता संघ प्रिय गौतम का कहना है कि इस योजना का अभी कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, सिर्फ मौखिक सूचना प्राप्त हुई है। निर्देश मिलते ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़वाने पर बिजली मित्र को शमन शुल्क का दस फीसदी दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। योजना लागू होने से बड़ी बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। इससे निगम का राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed