{"_id":"59cce39d4f1c1ba9538b4ca0","slug":"191506599837-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित 169 अंत्योदय गांव के बेस लाइन सर्वे की मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित 169 अंत्योदय गांव के बेस लाइन सर्वे की मिली जानकारी
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में मिशन अंत्योदय के लिए चयनित 169 गांवों में बेस लाइन सर्वे के लिए बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के बारे में चर्चा की गई।
प्रशिक्षण दे रहे पीडी जीपी गौतम ने कहा कि मिशन अंत्योदय के तहत जिले में चयनित 169 गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी सक्रिय रहें और चयनित गांवों में बेस लाइन सर्वे कर रिपोर्ट दें। गांव में जो आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, उसकी जानकारी दें ताकि उन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से चलने वाले सघन मिशन स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान गांवों में बैठक कर ग्रामीणों को सरकार की तरफ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। गांवों में लोगों को जब तक सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होगी, तब तक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को गांव में बैठक के समय प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन करने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबंति कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी लाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूलों की तरफ से रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर घुघली बीडीओ आरपी शाही, अजय यादव, विवेकानंद, आनंद कुमार मिश्रा, राम कुमार उपाध्याय, कृष्णदेव शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी रामरतन यादव, ऋषिराज पटेल, ऋषिकेश, रामनाथ, शमीउल्लाह आदि मौजूद रहे।