{"_id":"598dfc514f1c1b316a8b4577","slug":"191502477393-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हेड ने किया सहज जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हेड ने किया सहज जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। सहज ई-विलेज लिमिटेड के स्टेट हेड नीरज सिंह व शीर्ष अधिकारी विजयेंद्र शुक्ला ने जनपद में संचालित सहज जन सेवा केंद्रों की कार्यशैली का जायजा लिया।
प्रदेश के 21 जनपदों में 20 हजार से अधिक सहज जन सेवा केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों से लोगों को सरकारी सेवाएं जैसे आय, जाति, मृत्यु, खतौनी, राशन कार्ड आवेदन, विधवा पेंशन समेत जीवन बीमा, मोटर बीमा, स्वास्थ्य बीमा, ई-शिक्षा आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
नीरज सिंह ने जन सेवा केंद्रों पर सेवाओं में आने वाली समस्याओं के तत्काल निवारण का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को सहज जन सेवा केंद्रों की उपयोगिता और सेवाओं का ऑनलाइन महत्व बताया। साथ ही यूपी सरकार के डिजिटलीकरण के सपने को साकार करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान क्लस्टर हेड नवीन तिवारी तथा एरिया मैनेजर दीपक श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, नागेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।