{"_id":"5cdefdedbdec2207114bfc37","slug":"181558117869-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का सरहद पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का सरहद पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठावले का भारत-नेपाल सीमा पर स्वागत
नेपाल में लुंबिनी महोत्सव में करने आए हैं शिरकात
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर शुक्रवार की शाम को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का भारतीय दूतावास काठमांडू से आए असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. कटरा स्वामी ने फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वह नेपाल में लुंबिनी महोत्सव के लिए नेपाल सरकार की तरफ से राजकीय अतिथि हैं। रुपन्देही जिले में लुंबिनी महोत्सव की तैयारी जोरों से है। पर्यटन बोर्ड की तरफ से इस साल 20 लाख पर्यटकों को महोत्सव में लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को महोत्सव में भारत की तरफ से रामदास अठावले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार, कस्टम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, बेलहिया इंस्पेक्टर कमल बेलवासे आदि मौजूद रहे।