{"_id":"5c018424bdec2241427bba1c","slug":"181543603236-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण के लिए खाते में धन भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण के लिए खाते में धन भेजने की मांग
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास निर्माण के लिए खाते में धन भेजने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्राम पंचायत कटहरा के उसरहवां वनटांगिया के लोगों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवास निर्माण के लिए बैंक खाते में रकम भेजने की मांग की।
वन अधिकार समिति वनटांगिया उसरहवां निवासी राजकिशोर ने कहा कि सदर तहसील के वनग्राम उसरहवां वनटांगिया में कुल 294 अधिकार पत्र पट्टाधारक हैं। इनमें 128 पट्टाधारकों के खाते में आवास निर्माण के लिए रकम भेजी गई है जबकि 121 पट्टाधारकों के खाते में रकम नहीं भेजी गई। आवास के आस में ग्रामीण ब्लॉक व विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी भी इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खाते में आवास निर्माण की रकम भेजवाने की मांग की। इस मौके पर गांव के बेचू प्रसाद, रूपचंद्र निषाद, अजय कुमार, रामदरश प्रसाद, पूर्णमासी, सूर्यमन, रामसावर निषाद आदि मौजूद रहे।