{"_id":"5b5cbd914f1c1b54638b5361","slug":"181532804497-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज पर बने आपतिजनक गीत के विरोध में सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज पर बने आपतिजनक गीत के विरोध में सौंपे ज्ञापन
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज पर बने गीत के विरोध में सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की कार्रवाई की मांग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक भाषा में बने भोजपुरी गीत के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को एएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ब्राह्मण महासभा आंदोलन करेगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि जौनपुर के एक गायक ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक भाषा में गीत गाकर ब्राह्मणों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि गीत के माध्मय से एक जाति को अपमानित करने का कार्य किया गया है। इस गीत को लिखने वाले और गाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बलराम दूबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सन्नी दूबे, चंचल चौबे, रवि तिवारी, मानवेंद्र तिवारी, अभिषेक पांडेय, अजय पांडेय, पवन तिवारी, गोल्डेन तिवारी, संदीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।