{"_id":"59d22a884f1c1bb7538b547e","slug":"181506945672-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया नाले में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया नाले में डूबने से युवक की मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नेपाल के परासी जिला स्थित हकुई मेला से देर रात घर लौटते वक्त रास्ते में सोनिया नाला पार करने के दौरान बरगदवां कस्बा निवासी अरविंद कसौधन की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बरगदवां कस्बा निवासी अरविंद कसौधन (20) पुत्र मोहन कसौधन रविवार को दोपहर में नेपाल के परासी जिला स्थित हकुई मेला में खिलौना बेचने गया था। देर रात वह मेला से सामान बेच कर घर लौट रहा था। रास्ते में सोनिया नाला पार करते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नाले में गिर कर गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ गए पड़ोस के नजीर अरविंद को डूबते देख शोर मचाने लगा लेकिन रात होने के कारण जब वहां कोई नहीं पहुंचा तो उसने घर आकर परिजनों कीजानकारी दी। परिजनों नाले पर पहुंचकर अरविंद की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की सुबह सनई गांव के पास नाले के किनारे उसका शव मिला। शव मिलने पर परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में महाव नाले पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।