फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारतीय पासपोर्ट के साथ विदेशी जा रही चार युवतियां गिरफ्तार

भारतीय पासपोर्ट के साथ विदेशी जा रही चार युवतियां गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट के साथ विदेशी जा रही चार युवतियां गिरफ्तार
सोनौली। विदेश में रोजगार के नाम पर मानव तस्करी के लिए दलाल रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। नेपाली युवतियों को विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने खाड़ी और अफ़्रीकी देशों में बेच देते हैं। दलाल नेपाली युवतियों को भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली के रास्ते दिल्ली, मुंबई एव अन्य शहरों को भेजते हैं, जहां से उन्हें विदेश भेज दिया जाता है। एक सप्ताह पूर्व नेपाल बेलहिया पुलिस ने चार युवतियों को विदेश में नौकरी करने जाने की जानकारी पर पकड़ा गया था। उनके सामान की जांच में चारों के पास भारतीय पासपोर्ट बरामद होने पर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक भैरहवा बेल बहादुर पांडेय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता कर बताया कि नेपाल के धरान, कास्की जिले की चारों युवतियों के पास बरामद उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से बने भारतीय पासपोर्ट नम्बर पी 7498957 ,पी 7501496 बरामद हुए है। उन्होंने बताया की इस एक साल के अंतराल में पुलिस ने 487 युवतियों को बचा कर उनके घर पहुंचाया। भारत से विदेश जाने वाले नेपाली युवतियों को दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता से अब दलाल भारतीय नागरिक बना भारत के पासपोर्ट पर नेपाली युवतियों की तस्करी शुरू कर दी है, जिसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे है।
विज्ञापन

पूछताछ में युवतियों ने बताया की चार-चार लाख रुपये में पासपोर्ट बना है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर नेपाली युवतियों के पासपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पासपोर्ट के साथ विदेशी जा रही चार युवतियां गिरफ्तार
- बेलहिया में पकड़ी गयी चार युवतियों से पूछताछ में हुआ खुलासा
- लड़कियों के पास से मिले हैं इलाहाबाद में बने पासपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed