{"_id":"6af08e033e42b45a55066b79","slug":"officials-from-the-ssb-nepal-apf-and-the-police-exchanged-sweets-at-the-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188884-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर दिखी रिश्तों की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिवाली पर भारत-नेपाल सीमा पर दिखी रिश्तों की मिठास
विज्ञापन
सोनौली। दिवाली और भाइटिका पर्व पर भारत-नेपाल सीमा पर आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। सोनौली सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने वर्षों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसएसबी सोनौली की ओर से सब इंस्पेक्टर रिंकिलाल और सिकंदर सिंह मौजूद रहे। वहीं नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की ओर से इंस्पेक्टर कमल शर्मा तथा बेलहिया पुलिस की ओर से इंस्पेक्टर हरिराम दांगी शामिल हुए। इसके अलावा सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
सीमा पर तैनात अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी। कुछ देर के लिए सीमा पर सुरक्षा की औपचारिकताओं के बीच त्योहार की खुशियां और आपसी अपनापन नजर आया। अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व मनाया और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों की कामना की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा के साथ गहरे पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते भी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच नियमित मेल-मिलाप और पारिवारिक संबंध इस रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। ऐसे में दिवाली जैसे पर्वों पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों का एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना आपसी विश्वास, समन्वय और भाईचारे का प्रतीक है।