फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कच्ची शराब को बंद कराने को लेकर वनटांगिया वासियों ने सौंपा ज्ञापन

कच्ची शराब को बंद कराने को लेकर वनटांगिया वासियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब को बंद कराने को लेकर वनटांगिया वासियों ने सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। वन अधिकार अधिनियम में वन भूमि अधिकार पत्र प्राप्त करने की मांग के साथ ही कच्ची शराब के कारोबार को बंद करने की मांग को लेकर वनग्राम भारी वैसी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक स्वर में कहा कि कच्ची शराब के कारोबार को बंद कराया जाए।
विज्ञापन

वनटांगिया विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हई प्रसाद ने कहा कि वन भूमि अधिकार पत्र का मामला काफी दिनों से लंबित है। इसको लेकर गांव के लोग परेशान हैं। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरा नगर वन ग्राम में कच्ची शराब का कारोबार तेजी से हो रहा है। इसे लेकर न तो पुलिस विभाग ही कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही आबकारी विभाग। इन विभागों के मिलीभगत से गांव में शराब का कारोबार फल फूल रहा है। शराब बनाने के लिए आस पास के जंगलों से लकड़ी की अवैध कटान तेजी से हो रहा है। वन विभाग भी इस मामले में आंख मूंद तमाशा देख रहा है। इस गांव में शराब बनाए जाने से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस शराब को बंद करने को लेकर कई बार गांव के लोगों ने शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ। वन टांगिया विकास समिति के लोगों ने इस कच्ची शराब का धंधा बंद कराने की मांग की। इस मौके पर हजरत अली, नंदू पटेल, शिब्लू, किशोर, सीताराम, प्रकाश, चिनकान, जोखन के अलावता वनग्राम के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनहित को लेकर करेंगे संघर्ष
महराजगंज। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक शुक्रवार को कटहरा गांव के शिवमंदिर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी ने जनहित के मुद्दे को लेकर संघर्ष किया जाएगा। पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष जानकी देवी ने लोगों की समस्याओं को विभाग के अधिकारियों से बात कर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विशाल तिवारी, अखिलेश तिवारी, इंद्रजीत, अमरजीत सहानी, छेदीप्रसाद, मंगरू प्रसाद, सुरेश उपाध्याय, रीता सिंह, सोनू, सोनी जायसवाल, शिवशंकर शिवनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed