फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   180 students will participate in innovation fair and exhibition

Maharajganj News: नवाचार मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे 180 विद्यार्थी

Thu, 11 Sep 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
180 students will participate in innovation fair and exhibition
महराजगंज। नवाचार मेला और प्रदर्शनी का आयोजन 15 सितंबर को डायट सभागार में होगा। इसके लिए प्राचार्य स्तर से डीआईओएस व बीएसए को पत्र जारी कर प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा महानिदेशक स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में जिले का नवाचार मेला व प्रदर्शनी 15 सितंबर को निर्धारित है। इसमें प्रत्येक ब्लाॅक से माध्यमिक शिक्षा के 10, पूर्व माध्यमिक के तीन व प्राथमिक के दो विद्यार्थी चयनित कर भेजना है। शिक्षा रुचिकर करने पर आधारित है मेला व प्रदर्शनी : डायट प्रवक्ता रामजी ने बताया कि इस मेला व प्रदर्शनी में बच्चे और शामिल शिक्षक पढ़ाने के रुचिकर तरीके प्रदर्शित करेंगे। नवाचार के तरीके और जो माॅडल उपयोगी होगा, उसकी जानकारी एससीईआरटी को भेजकर इसे प्रभावी कराया जाएगा। माध्यमिक, पूमावि, प्राथमिक से हर विकास खंड से 15 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed