{"_id":"5c018421bdec2241c937067f","slug":"171543603233-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई का तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष श्रीनाथ धर दूबे ने कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद सचिवालय रखे जाने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 30 प्रतिशत पदों पर पदोन्नत करने, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल को विशेष राजस्व सेवा घोषित किए जाने की मांग की। उन्होंने कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित कर कंप्यूटर सहायक करने के अलावा वेतन से संबंधित मांगों को पूरा किए जाने की मांग भी की। उन्होंने कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य करने के लिए पटल सहायकों को लेख संवर्ग का वेतन दिए जाने, समान कार्य के समान वेतन के सिद्धांत पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय कर्मियों के बराबर वेतन व भत्ता दिए जाने, उपार्जित अवकाश 300 संचित करने की बाध्यता समाप्त कर पूर्व की भांति पूर्ण अवशेष लेखा तैयार करने व उसी के अनुरूप भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी की। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग भी की गई। इस मौके पर गोविंद प्रसाद मिश्र, वेद प्रकाश मिश्रा, राजाराम यादव, ब्रह्मानंद गौड, अनिल पटेल, अरुण कुमार मौर्य, नंदिता राय, सूर्यभान मौर्य, गंगा प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद चौरसिया, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुनीता पटेल, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।