फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तेंदुए आहट से दहशत में हैं वन ग्रामवासी

तेंदुए आहट से दहशत में हैं वन ग्रामवासी

Mon, 17 Sep 2018 11:42 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 17 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए आहट से दहशत में हैं वन ग्रामवासी
Demo - फोटो : Demo
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज कुसमहवा बीट में 14 सितंबर को तेंदुए के हमले में 60 वर्षीय महंगू की मौत से वन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन ग्रामीण अपने निजी जरूरतों की पूर्ति के लिए चौक बाजार कस्बे में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वन ग्रामीणों बुद्धु, कोइल, रामकेवल, संगीता, ओमप्रकाश, सुबाष आदि लोगो का कहना है कि कुसमहवा कोठी से होकर गुजरने वाले एक मात्र रास्ते पर तेंदुए के हमले का खतरा मंडरा रहा है। आवश्यक कार्यो को करने के लिए लोग झुंड बना कर रास्ते से गुजर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी भी इस क्षेत्र में तेंदुआ होने की बात कह रहे हैं। वनग्राम बलुअहिया, हथियहवा, कम्पाट 24, 26, 27 व 28 के ग्रामीणों को अपनी जरूरत की सामानों के लिए चौक बाजार कस्बे में रोजाना आना जाना होता है। ग्रामीणों को बाजार में पहुंचने के लिए कुसमहवा कोठी से होकर गुजरने वाले रास्ते का प्रयोग करना होता है। वन ग्रामीणों का कहना है कि कुसमहवा कोठी से थोड़ी दूरी पर आए दिन तेंदुए की आहट मिल रही है जिससे राहगीरों में दहशत बन गया है। रामधनी, सुभाष, रामप्रकाश, गफ़्फ़ार परभंश, गंगा, कालीचरन, सर्वजीत, योगेंद्र सहित तमाम ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की। वनक्षेत्राधिकारी ओपी मिश्रा ने बताया कि कुसमहवा कोठी के आस पास तेंदुआ रहने का पर्याप्त जगह है, क्योंकि तेंदुआ घने जंगलों व झाड़ियों में रहता है। लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed