{"_id":"5ac7b0a04f1c1bc6618b5dc7","slug":"171523036320-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैचा के खलिहान से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैचा के खलिहान से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांगी बाजार/मुजुुरी (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र पनियरा के अंतर्गत ग्राम सभा खैचा में खलिहान के जमीन पर लगभग 100 वर्षों से गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था, जिसको कड़ी मशक्कत के बाद खाली करवाया गया। जमीन खाली कराने के लिए मौके पर तहसीलदार राजेश जायसवाल, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, कानूनगो व राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद थे। लगभग कई वर्षों से खलिहान की जमीन पर गांव के ही कुल छह लोगों ने कब्जा कर अपनी झोपड़ी डाल रखी थी जिसे राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश कर जेसीबी मशीन से जोपडी को हटाने का कार्य किया गया है। कब्जा खाली कराने के दौरान प्रशासन व ग्रामीणों में हल्की नोकझोंक की स्थिति आ गई थी लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण मामला शांति पूर्वक निपट गया।