फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रैक्टर के निचे दबने से छात्र की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर के निचे दबने से छात्र की दर्दनाक मौत

Thu, 26 Oct 2017 05:14 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के निचे दबने से छात्र की दर्दनाक मौत
महराजगंज। सिंदुरिया मुर्गी फार्म के पास गुरुवार को ट्रैक्टर पर सवार किशोर अचानक नीचे कूदा गया। जिससे पहिए के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भयवश किशोर के शव को सड़क किनारे झाड़ी में छिपा कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य दो बच्चों ने मृत किशोर की मां को सूचना दी तो वह रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचीं। बच्चे की मां ने शव को झाड़ी से निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के रहने वाले आदित्य (07) पुत्र दिनेश गौड़, अंश (08) पुत्र व्यास मुनी, विशाल (09) पुत्र प्रमोद गुप्ता गांव के ही ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर गांव के उत्तर तरफ गए। सिवान में धान की कटाई हो रही थी। धान को ट्राली से लाने के लिए प्रमोद गुप्ता ट्रैक्टर - ट्राली लेकर गांव के सिवान में निकले। ट्रैक्टर पर उनके बेटे विशाल के साथ आदित्य और अंश भी बैठ गए। सभी सिवान की ओर से चल दिए। ट्रैक्टर-टाली जब सिंदुरिया मुर्गी फार्म के पास पहुंची, तभी अचानक आदित्य ट्रैक्टर से कूद गया, जिससे वह पहिए के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चला रहे प्रमोद ने वाहन को रोक दिया और शव को सड़क के किनारे झाड़ी में रख कर वाहन के साथ भाग गया। चालक प्रमोद के बेटे विशाल के साथ अंश ने रोते हुए मृतक आदित्य की मां राधिका को घटना की जानकारी दी। दोनों की बातें सुन आदित्य की मां फफक पड़ीं। रोते बिलखते वह घटना स्थल पर पहुंचीं और शव को झाड़ी से निकाला। राधिका का रो- रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस के साथ गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत आदित्य के दोनों बड़े भाई आशीष और राहुल भी रोते रहे। आदित्य सिंदुरिया के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। चौकी प्रभारी सिंदुरिया आदित्य मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed