{"_id":"598766cb4f1c1b99108b47d0","slug":"171502045899-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी चौक पर वाटर एटीएम मशीन का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी चौक पर वाटर एटीएम मशीन का शुभारम्भ
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। आम लोगों को काफी कम पैसे में शुद्ध व स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर के गांधी चौक पर रविवार को नगर पालिका की ओर से स्थापित मिनरल वाटर एटीएम चालू हो गया। विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। कहा कि प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, मजदूर तथा युवाओं के विकास के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश विकास की गति में और तेजी के साथ आगे बढे़गा। पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने आठ माह पहले रेलवे स्टेशन चौराहे पर वाटर एटीएम स्थापित कराया था और अब गांधी चौक पर भी इसको स्थापित कराया गया है।
चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू खान ने कहा कि इस वाटर एटीएम मशीन से बेहद कम कीमत पर शुद्ध व स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। आने वाले समय में नगर के हर वार्ड में इस तरह की मशीन लगाने की योजना है। नगर की गलियों से लेकर मुख्य सड़क को कीचड़ मुक्त करने के लिये सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर राजेंद्र जायसवाल, खुर्शेद आलम, शहनवाज खान, नारायन गौतम, परमजीत सिंह, धीरेंद्र सागर, राजेश ब्वायड, जमीर अहमद, सुनील जायसवाल, विशाल जायसवाल मौजूद रहे।