फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल अव्वल

पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल अव्वल

Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल अव्वल
पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल अव्वल
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न स्कूलों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों व कालेजों की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज में चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए आकृतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आंचल गुप्ता, अवनीश पटेल व अभिषेक सिंह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। वहीं जूनियर वर्ग में समृद्धि पटेल, आशुतोष पटेल व करन कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्राइमरी वर्ग में आशुतोष वर्मा, मुस्कान भारती, सौम्या पटेल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 8 और 9 के विद्यार्थियों की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय व उप प्राचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम के रास्ते फायर स्टेशन गेट होते हुए धनेवा धनेई, महामाया पॉलिटेक्निक कालेज होते हुए स्कूल परिसर में पहुंची। इस मौके पर सरफराज अली, तनवीर आलम, राम आसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के चिउरहां, बडहरारानी, बरगदवां, कटहरा, जनकपुर, लखनपुर गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय, तमजीद आलम, सूरज, मनीष आर्य, शिवम वर्मा, संदीप मद्धेशिया, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed