{"_id":"5c7c1a7abdec227370401dbc","slug":"161551637114-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टॉफी वाले बाबा’ का इंतजार कर रहे चौक बाजार के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टॉफी वाले बाबा’ का इंतजार कर रहे चौक बाजार के बच्चे
Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
maharajganj
maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ख्ाेलते बच्चेे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित चौकबाजार से सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है। सीएम बनने से पहले वे यहां स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर की छावनी में अक्सर आते थे। जब भी वे यहां आते थे तो पास के मोहल्ले के बच्चों को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में बुलाकर दुलारते और उन्हें टॉफी बांटना नहीं फूलते। सीएम बनने के बाद वे यहां नहीं आए। अब उनके आने की आहत से बच्चे उत्साहित हैं कि उन्हें टॉफी बाबा के हाथों ट्रॉफी मिलेगी।
चौक बाजार स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल के आस पास रविवार को बच्चे झुंड में खेलते नजर आए। पूछने पर पता चला कि बच्चे इस बात को लेकर खुश हैं कि उनके टॉफी वाले बाबा जल्दी उनके पास आएंगे। लंबे समय बाद उनके हाथों मिली टॉफी खाने का मौका मिलेगा। चौक बाजार के रहने वाले मनोज नाथ, सुरेंद्र वर्मा, रामकृष्ण शर्मा बताते हैं कि छावनी पर जब भी बाबा आते थे। बच्चों से मिलना नहीं भूलते थे। बच्चों को इंतजार है कि जब सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे तो उनके मन की मुराद पूरी होगी। आशा, शिखा, संदीप, अर्चित कुमार, साधना, काजल, विशाल, सुंदरी, राहुल आदि ने बताया कि बाबा जबसे मुख्यमंत्री बने उनको देखने का मौका नहीं मिला। स्कूल में जाने पर टॉफी मिलती थी, लेकिन इन दिनों बाबा के हाथों टॉफी खाने का मौका नहीं मिला। सुना है कि वह यहां आने वाले हैं। ऐसे में बच्चों को उम्मीद है कि वे एक बार फिर ‘टॉफी वाले बाबा’ टॉफी देकर उनका दुलार करेंगे।