फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जनता भी कर सकेगी वन विभाग के कार्यों का मूल्यांकन

जनता भी कर सकेगी वन विभाग के कार्यों का मूल्यांकन

Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जनता भी कर सकेगी वन विभाग के कार्यों का मूल्यांकन
जनता भी कर सकेगी वन विभाग के कार्यों का मूल्यांकन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब आम जनता व वनकर्मी भी वन विभाग के कार्यों का मूल्यांकन कर सकते हैं। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने कार्यों का फीडबैक लेने के लिए यह नई व्यवस्था की है। फीड बैक लेने के लिए वन विभाग कार्यालय पर दो पत्र पेटिकाएं रखी जाएंगी। एक शिकायत के लिए और दूसरी उपलब्धियों के बारे में फीड बैक लेने के लिए। कोई भी व्यक्ति फीड बैक का उल्लेख कर पत्र कार्यालय में रखी पेटिका में डाल सकता है।

प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 2019 से शुरू की गई है। इसके तहत अब आम जनता भी वन विभाग केे अच्छे व खराब कार्यों के बारे में टिप्पणी लिखकर उक्त पत्र पेटिका में डाल सकती है। किसी वन कर्मी द्वारा भी कोई बेहतर कार्य किया गया हो तो वह भी अपनी उपलब्धि को उक्त पेटिका में डाल सकता है। प्राप्त होने वाले सभी पत्रों का अध्ययन करके वन विभाग प्रशासन अपने तथा वनकर्मियों के बारे में फीड बैक लेगा। इस तरह से वन विभाग व वनकर्मियों की उपलब्धि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पेटिका में शिकायत संबंधी पत्र डाले जाएंगे जबकि उपलब्धि वाले पत्र पेटिका में अच्छे कार्य करने वालों के बारे में उल्लेख होगा। साल के अंत में दोनों पत्र पेटिकाओं से प्राप्त पत्रों को देखते हुए दो रजिस्टर तैयार किए जाएंगे। एक में वनकर्मियों के सराहनीय कार्यों का विवरण होगा, जबकि दूसरे में शिकायतों को उल्लेख होगा। जल्द ही डीएफओ कार्यालय में दोनों पत्र पेटिकाएं रखवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed