{"_id":"5ba3e870867a557ed62a5303","slug":"161537468528-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेने कई जमा नहीं कर रहे रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज लेने कई जमा नहीं कर रहे रकम
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज लेकर जमा नहीं कर रहे रकम
बैंकों से लोन लेने वाले 6489 लोगों पर बकाया है 3885.01 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बैंकों से कर्ज लेने के बाद कई लोग किश्त की रकम जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते जिले में 6489 लोगों पर विभिन्न बैंकों का कुल करीब 3885.1 लाख रुपये बकाया हो गया है। बैंक भी संबधित लोगों से न तो किस्त जमा करवा पा रहे हैं और न ही कर्ज की रकम वसूल पा रहे हैं। इससे एनपीए बढ़ता जा रहा है। इससे बैंकों के समक्ष संकट पैदा हो गया है।
लीड बैंक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित 12 बैंकों के 6489 खाताधारकों पर 3885.01 लाख रुपये नॉन परफारमेंस एसेट (एनपीए) में घोषित हो चुका है। यह रकम बैंक आसानी से नहीं निकाल पा रहे हैं। हालांकि बैंक रकम वसूली के लिए हरसंभव प्रयास भी कर चुके हैं। भारतीय स्टेट बैंक के चार हजार आठ सौ सैंतालिस कर्जदारों पर सर्वाधिक 2565.60 लाख रुपये बकाया है। पंजाब नेशनल बैंक का 20 लोगों पर कुल 26.97 लाख रुपये बकाया है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का 376 कर्जदारों पर 325.38 लाख रुपये बकाया है। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक का 1105 कर्जदारों पर 437.46 लाख रुपये का बकाया है। इलाहाबाद बैंक का 18 कर्जदारों पर 3.77 लाख रुपये, यूनियन बैंक आफ इंडिया का 15 कर्जदारों 31.12 लाख रुपये, बैंक आफ बड़ौदा का 20 कर्जदारों पर 33.48 लाख रुपये, एक्सिस बैंक के 7 कर्जदारों पर 25.30 लाख रुपये, केनरा बैंक के 23 कर्जदारों पर 52.06 लाख रुपये, एचडीएफसी के 58 कर्जदारों पर 383.87 लाख रुपये बकाया है।
लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों को जागरूक होकर बैंक से लिए गए रकम को जमा करते रहना चाहिए। जिले के 6489 कर्जदारों पर 3885.01 लाख रुपये बकाया है। सभी बैंकों को बकाया वसूली के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बकाया वसूली के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।