{"_id":"5b65f0284f1c1bde6d8b63b3","slug":"161533407272-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह भवन की भूमि पर पट्टा किए जाने के विरोध में एडीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह भवन की भूमि पर पट्टा किए जाने के विरोध में एडीएम से मिले ग्रामीण
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह भवन की भूमि का पट्टा करने से ग्रामीणों में आक्रोश
फोटो
एडीएम के ज्ञापन सौंपकर पट्टा निरस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना के राजस्व गांव पंडितपुर में प्रस्तावित विवाह भवन की भूमि का ग्राम प्रधान ने पट्टा कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के लोगों ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को पत्रक देकर पट्टा निरस्त कर उक्त भूमि को विवाह भवन के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
एडीएम को दिए पत्रक में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व प्रधान ने गांव के जिस भूमि को विवाह भवन के लिए प्रस्तावित किया था, उसका वर्तमान प्रधान ने पट्टा कर दिया है। विवाह भवन की भूमि पर कुछ लोग भवन भी बनवाना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मुजहना गांव में विवाह भवन नहीं है। गांववालों को बेटियों की शादी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान राधेश्याम, दुलारे, बेचई, सीताराम, पूजन, गौरी, उदयभान, जोगिंद्र, कन्हई, भागीरथी, महेंद्र, शंभू, बलीराम, ज्ञानमती, मुनिया, छोटेलाल, रामभजन, रामनेवास, तीरथ आदि मौजूद रहे।