{"_id":"5b14279b4f1c1bf56e8b6157","slug":"161528047515-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के सहयोग से ईंधन भण्डारण निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के सहयोग से ईंधन भण्डारण निर्माण कार्य शुरू
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवलपरासी। नेपाल के नुवाकोट में चीन की मदद से ईंधन भंडारण घरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। वाणिज्य व आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार दो वर्ष पूर्व नेपाल व चीन सरकार के साथ इस पर समझौता हुआ था जिसमे तीन ईंधन भंडारण के निर्माण में चीन नेपाल का सहयोग करेगा।
रविवार को नेपाल-चीन के हुए समझौते के अनुसार नुवाकोट में भव्य ईंधन भंडारण का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नुवाकोट के विंद्र नगरपालिका में इस भंडारण का निर्माण किया जा रहा है। वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारी लैबदेव जोशी ने बताया कि अभी इस तरह के अनेक ईंधन भंडारण का निर्माण चीन के सहयोग से होना है। ईंधन भंडारण के निर्माण से देश में अतिरिक्त ईंधन को डंप किया जा सकता है जिसका उपयोग किसी भी आपातकाल की स्थिति में किया जाएगा। जोशी ने कहा कि ईंधन भंडारण घर, गोरखा, तनु, ललितपुर और कवरे में भी बनना है । उसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन