फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से टाइगर को भटकने की संभावना, चौकसी बढ़ी

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से टाइगर को भटकने की संभावना, चौकसी बढ़ी

Wed, 08 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से टाइगर को भटकने की संभावना, चौकसी बढ़ी
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के सीमावर्ती वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बाघ भटकने की आशंका जताई जा रही है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि बाघ गंडक दियारा के रास्ते सोनपुर मेला क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकता है। इसको लेकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन ने गंडक नदी के निकटवर्ती वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट करते हुए चौकसी बढ़ा दी है। वन कर्मियों की टीम ने बाघ की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए गंडक दियारा क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जब-जब सोनपुर में मेला लगता है गंडक नदी के निकटवर्ती वन क्षेत्रों से बाघों की गतिविधि दियारा की ओर बढ़ जाती है। वर्ष 2012 में एक बाघ मदनपुर वन क्षेत्र से गंडक दियारा के रास्ते सोनपुर मेला क्षेत्र में पहुंच गया था। उसके आतंक से लोग दहशत में थे। उसके हमले में एक डीएफओ समेत कई वन कर्मी घायल हो गए थे। वहीं, वन अधिकारी ने बताया कि सोनपुर मेला एक माह तक चलता है। ऐसे में दियारा के रास्ते बाघ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर सोनपुर दियारा में जा सकते हैं। इसको देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निदेशक एस चंद्रशेखर ने बताया कि जंगल व गंडक दियारा का खुला क्षेत्र है। उन क्षेत्रों में भी बाघों का आवागमन होता रहता है। एक रात में बाघ करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। ऐसे में वह भटक कर कहीं भी जा सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए गंडक नदी के निकटवर्ती वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ा दी गई है। वनकर्मियों की टीम को गंडक दियारा क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed