फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रदेश को विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास

प्रदेश को विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास

Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास
महराजगंज/घुघली। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गांव गरीब किसान मजदूर और नौजवानों के हित में योजनाओं लाकर देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे ले जाने के प्रयास में जुटी है। शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्रों में परिवर्तन के साथ ही न्याय व्यवस्था पर सरल और सुलभ बनाने के लिए थानों और तहसीलों पर जनसुनवाई की नए माध्यमों को सक्रिय किया गया है ताकि सरलता और सुगमता से सबको न्याय मिले।
विज्ञापन

यह बातें सूबे के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ योगी ने बृहस्पतिवार को घुघली के ग्राम ढोढिला स्थित गुरु गोरक्षनाथ सेंट्रल एकेडमी के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा पुराना लगाव है। घुघली मेरे संसदीय क्षेत्र का हिस्सा भी है और यहां के लोग हमेशा मेरा सहयोग और समर्थन किए हैं। उन्होंने बंद घुघली चीनी मील की कानूनी मसले के हल होने पर उसे चलाने की बात कह जनता के दिलों में उतर गए। गन्ना किसानों और युवाओं को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहचान है और इस पहचान को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। इस बार चीनी मिलों ने समय से भुगतान किया तो प्रदेश में दो लाख एकड़ रकबा भी बढ़ा है। सरकार पूर्वांचल की दो बंद पड़ीं चीनी मिलों को भी चलाने जा रही है। उन्होंने बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान जल्द कराने की बात कह किसानों की दुखती रग पर हाथ फेरते हुए नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसान और नौजवान हमारी शीर्ष प्राथमिकता में हैं और इनके हित में सरकार ठोस निर्णय लेने जा रही है। इसके उपरांत किसानों की कर्जमाफी और केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो गई है। जल्द ही आप सभी को महसूस होने लगेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विधायक श्रीराम चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, विधायक महेंद्र पाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, गोरखपुर की पूर्व मेयर अंजू चौधरी, पूव विधायक विजय दूबे, दीपलाल भारती, हियुवा गोरखपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह व नरसिंह पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed