फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आनलाइन परिवार रजिस्टर से आधार कार्ड भी होगा लिंक

आनलाइन परिवार रजिस्टर से आधार कार्ड भी होगा लिंक

Wed, 09 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन परिवार रजिस्टर से आधार कार्ड भी होगा लिंक
महराजगंज। परिवार रजिस्टर अब आनलाइन होगा। साथ ही आधार कार्ड से लिंक भी किया जाएगा, जिससे गड़बड़ी होने की संभावना कम होगी। जिले के सभी गांवों में यह व्यवस्था शुरू होगा। प्रयोग के तौर पर अभी निचलौल ब्लाक के एक गांव में यह व्यवस्था शुरू हुई है। गांव के सभी परिवारों का ब्यौरा आनलाइन दर्ज होगा।
विज्ञापन

जनपद में 929 ग्राम पंचायतें और 12 ब्लाक हैं। आन लाइन परिवार रजिस्टर करने के लिए पहले निचलौल ब्लाक के एक गांव को लिया गया है। इस गांव में रहने वाले लोगों का परिवार रजिस्टर आन लाइन होगा। इसके लिए परिवार के मुखिया का आधार कार्ड लिंक होगा। आन लाइन ट्रैकिंग भी किया जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों का नाम दर्ज होगा। अगर किसी का नाम दर्ज कराना होगा तो उसके लिए आनलाइन आवेदन करने के बाद भी दर्ज होगा। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि आनलाइन परिवार रजिस्टर करने का यह प्रयोग सफल हुआ तो जिले के सभी गांवों में यह व्यवस्था लागू होगी। परिवार रजिस्टर आन लाइन होने से नाम दर्ज होने में गड़बड़ी नहीं हो पाएगी, क्योंकि मुखिया का आधार कार्ड लिंक होगा।
विज्ञापन

-------
लेखाजोखा साफ्ट वेयर पर लोड होना जरूरी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों का व्यय विवरण प्रिया साफ्ट अर्थात एकाउंटिग साफ्टेवयर पर दर्ज होता है। जनपद में 675 ग्राम पंचायतों की ओर से व्यय का व्यौरा दर्ज हो चुका है। शेष 254 ग्राम पंचायतों की ओर से व्यय ब्यौरा दर्ज नहीं कराया गया है। ऐसे में डीपीआरओ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी अगर प्रिया साफ्ट पर ब्यौरा दर्ज नहीं हुआ तो संबधित ग्राम पंचायतो का एकाउंट बंद कर दिया जाएगा। सदर में 41, मिठौरा में 26, धानी में 1, घुघली में 24, नौतनवां में 16, पनियरा में 17, परतावल में 23 और सिसवा में 15 ग्राम पंचायतो ने ब्यय का ब्यौरा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो अक्टूबर से लागू से होगा पीएफएमएस व्यवस्था
महराजगंज। दो अक्टूबर से पीएफएमएस यानी पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। इस सिस्टम के तहत चेक से कोई लेन देन नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायते प्रिया साफ्ट पर अपलोड हो। उनका ब्यौरा अपलोड रहेगा तो यह ब्यवस्था लागू होने में परेशानी नहीं होगी। यह ब्यवस्था लागू होने से ग्राम पंचायत जिस मद में रकम खर्च करेगी। सीधे आपूर्ति देने वाली फर्म हो ही रकम टांसफर होगी।
----------------------------------------------------------------------------------
एडीओ पंचायत को स्पष्टीकरण
महराजगंज। सिसवा ब्लाक के एडीओ पंचायत प्रेमधर मिश्रा को स्पष्टीकरण दिया गया है। ग्राम पंचायतो का ब्यौरा प्रिया साफ्ट पर अपलोड नहीं होने में लापरवाही पाए जाने पर डीपीआरओ ने यह कार्रवाई की है।

---------------------------------------------------------------
महज तीन ब्लाक ब्यौरा हुआ फीड
महराजगंज। जनपद में 12 क्षेत्र पंचायतो में से महज तीन क्षेत्र पंचायतो का ब्यय ब्यौरा प्रिया साफ्ट पर फीड हुआ है। बृजमनगंज, पनियरा और फरेन्दा ब्लाक का ही ब्यौरा फीड हो सका है। अन्य ब्लाको की ओर से ब्यौरा फीड कराने में लारवाही की जा रही है। डीपीआरओ ने कडी चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ब्यय ब्यौरा फीड नहीं हुआ तो संबधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed