फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी

स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी

Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी
विज्ञापन

फोटो

अमर उजाला के अपराजिता मुहिम के तहत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीएचसी सदर के सभागार में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने स्वच्छता के लाभ बताए। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। दस्तक अभियान की सफलता के लिए घर-घर संपर्क का सुझाव भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक हर तरीके से स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। स्वच्छता का अर्थ है शरीर, मन और हमारे चारों तरफ की चीजों साफ रहें। स्वच्छता मानव समुदाय का आवश्यक गुण होता है। यह बीमारियों से बचाव के सरलतम उपायों में से एक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में भी बताया गया। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता से मनुष्य की सात्विक वृत्ति को बढ़ावा मिला है। हमें अपने बच्चों को साफ-सफाई के महत्व और इसके उद्देश्यों को समझाना चाहिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सफाई को जीवन का नियमित अंग बनना चाहिए। बिना सफाई के शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। हम जीवन में अच्छी तरह फलफूल नहीं पाते, इसलिए स्वच्छता में ही भलाई है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान ऊषा, इंदू देवी, कमलावती, मीरा, सरोज, रूपा देवी, संगीता, जगवंता, उर्मिला, पार्वती, ममता देवी, संध्या देवी, सदीकुन निशा, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

------------------
फोटो:-
जन-जन को बताऊंगी स्वच्छता का संदेश
रिंगी देवी ने कहा कि स्वच्छता का संदेश जन-जन को बताऊंगी। ऐसे आयोजन से स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। साफ-सफाई से होने वाले लाभ के बारे में बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
फोटो:-
हर किसी को जागरूक होने की जरूरत
पुनीता का कहना है स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। यदि अपने आसपास साफ-सफाई कोई नहीं रखेगा तो बीमारी होना तय है। संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा रहता है।

--------------
फोटो:-
महिलाओं को आगे आना होगा
किरन देवी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को बल देने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जानकारी दी जाएगी।


--------------
फोटो:-
गोष्ठी में मिली बेहतर जानकारी
रीमा देवी ने कहा कि अपराजिता के मुहिम के तहत स्वच्छता गोष्ठी में बेहतर जानकारी मिली। इससे संशय भी दूर ह्रुआ। सवालों का सटीक जवाब भी मिला। इससे काफी फायदा होगा। सफाई तो सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed