{"_id":"5cf56b94bdec2207680eccea","slug":"155958772813-maharajganj-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट ने सीखे अच्छा नागरिक बनने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट ने सीखे अच्छा नागरिक बनने के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट ने सीखे अच्छा नागरिक बनने के गुर
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सैन्य वातावरण में रहने की दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों के लिए आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को अच्छा नागरिक बनने की जानकारी दी गई। साथ ही सैन्य वातावरण में रह कर दायित्व का निर्वहन करने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। टेंट लगाने की कला सीखने के साथ बाल काटने का गुर भी कैडेटों ने सीखा।
कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर कुमार ने कहा कि अच्छे आचरण व नेतृत्व के माध्यम से एनसीसी कैडेट अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष होकर कार्य करें और अनुशासन के माध्यम से अपने देश व समाज की प्रगति में सहयोग करें। शिविर में एनसीसी कैडेट को सैन्य वातावरण में रहने, हथियार चलाने के अलावा ड्रील आदि की जानकारी दी गई। शिविर में सुबह पीटी, ड्रील आदि कार्यक्रम हुए। मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि विभिन्न जिलों से कुल 14 स्कूलों के 400 एनसीसी कैडेट इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। थल सेना में जाने वाले कैडेटों की तैयारी इसी शिविर में कराई जा रही है। शिविर में आए हुए कैडेटों को सुरक्षा के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान मेजर जगदीश यादव, मेजर आरडी राव, लेफ्टिनेंट संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।