{"_id":"5cf56b91bdec22072b5a7125","slug":"15595877252-maharajganj-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मेहदावल के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मेहदावल के पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मेहदावल के पांच लोग घायल
पुरंदरपुर। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर परमोहनापुर के उत्तरी बाईपास पर सोमवार की देर शाम कार व ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया। टैक्टर ट्राली गड्ढ़े में पलट गई।
संतकबीर नगर मेंहदावल के रहने वाले अमित साहू (40), संजय साहू (32), विक्रम मौर्य (35), गौरव मौर्य (7) व सुनील मौर्य (25) कार से सोनौली की तरफ जा रहे थे। वह हाईवे पर मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्राली-ट्रैक्टर से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।