{"_id":"5cf56a4abdec2207843c0fd9","slug":"15595873998-maharajganj-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ी
बाजार में सजी सेवई की दुकानें, उमड़े खरीदार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रमजान के पवित्र माह का समापन ईद के साथ होगा। ईद नजदीक आते ही बाजारों मेें रौनक बढ़ने लगी है। खास कर बाजार में सेंवई की दुकानें सजने लगी हैं। इसके अलावा खजूर, टोपी, इत्र, कपड़े आदि की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
सेंवई बेचने वाले सेराज बताते हैं कि इन दिनों बाजार में लोग सेंवई की खूब खरीदारी कर रहे हैं। इसमें भी ज्यादा मांग इलाहाबादी, लखनवी सेंवई और दूध फैनी की। इसकी भी कई वेरायटी है। इसमें सादा सेंवई 15 रुपये पाव, सिंगल फ्राई सेंवई 25 रुपये पाव, डबल फ्राई 30 रुपये, इलाहाबादी 40 रुपये, लखनवी 50 रुपये पाव है। ईद के मद्देनजर बाजारों में टोपियों की भरमार लगी है। शहर में सक्सेना चौक पर सेंवई की दुकानें सजी हैं। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा आसपास के कस्बों के बाजारों में भी सेंवई की दुकानें सजी हैं। शाम को इफ्तार के बाद बाजारों में भीड़ दिखने लग रही है। अल्लाह की इबादत में खुशबू को खास ही जगह दी जाती है। बाजारों में इत्र की कई वेरायटी है। परंतु कुछ खास इत्र में ‘जन्नतुल फिरदौस’, ‘समामा फिरदौस’, ‘हज्जे अवद’ आदि वेरायटी मसहूर है। बाजारों में लोग अपनी पसंद के सुगंध की इत्र खरीदते नजर आए। उधर, तरह-तरह के कपड़े बाजार में हैं। खास तौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा व पठानी सूट बाजारों में ज्यादा दिख रहे हैं। वैसे तो जींस, टी-शर्ट से लेकर फैंसी कुर्ता-पायजामों की भी बिक्री हो रही है, लेकिन सफेद कुर्ता-पायजामा का जलवा बरकरार है।